Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : स्वास्थ्य मंत्री ने 7 योजनाओं का किया शिलान्यास, किसानों को दी बड़ी सौगात

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को जामताड़ा जिले के पंदनी क्षेत्र में सात महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि आज जामताड़ा विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़ रहा है.
Advertisement
Advertisement
समारोह को संबोधित करते मंत्री इरफान अंसारी.

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को जामताड़ा जिले के पंदनी क्षेत्र में सात महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि आज जामताड़ा विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़ रहा है और पूरे राज्य के लिए मॉडल बन चुका है. क्षेत्र में सड़कों, सिंचाई, जल संरक्षण व स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. 

 

शिलान्यास की गई योजनाओं में मुख्य रूप से चेक डैम, मध्यम सिंचाई योजना व बांध के जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल हैं. इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सालभर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी.

 


मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के लागू होने से किसान अब एक की बजाय दो या अधिक फसल ले सकेंगे. इससे न सिर्फ उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. साथ ही गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पलायन में कमी आएगी.

 

 स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बढ़ा लोगों का भरोसा

 

स्वास्थ्य विभाग में हुए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि पहले जहां सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 10-15 मरीज ही ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या हजारों में पहुंच चुकी है. मंत्री ने जानकारी दी कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो राज्य की प्रगति का प्रमाण है.

 

 इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

 

...सोनबाद-पसोई जोरिया पर सीरीज चेक डैम (जामताड़ा)

...पसोई जोरिया पर सीरीज चेक डैम (जामताड़ा)

...पंदनी-चिरुडीह जोरिया पर सीरीज चेक डैम (नारायणपुर)

...सोनबाद आहार मध्यम सिंचाई योजना (नारायणपुर)

...धरमपुर बांध का जीर्णोद्धार (नारायणपुर)

...चिहुटिया जोरिया पर सीरीज चेक डैम (नारायणपुर)

...रानीटांड-रंगामटिया केंदुआटांड जोरिया पर सीरीज चेक डैम (करमाटांड़)

 

 समारोह में ये रहे मौजूद

 

इस अवसर पर मुखिया मुनीलाल सोरेन, गुल मोहम्मद, निशपति हांसदा, संजय दास, सिद्धू मुर्मू, बीरबल अंसारी, सोनिया मुर्मू, मौलाना हमीद, मुबारक अंसारी, इरशादुल्ल हक अर्शी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही