Search

 
 
 

Political News: झारखंड कांग्रेस की नई कमिटी घोषित, प्रमंडलों व लोकसभा क्षेत्रों की मिली कमान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों और समितियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है. यह फैसला एआईसीसी द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद लिया गया है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों और समितियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है. यह फैसला एआईसीसी द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद लिया गया है.

 

प्रदेश उपाध्यक्षों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है. मंजूर अंसारी को राजमहल, सुल्तान अहमद खान को दुमका, गुंजन सिंह को गोड्डा, भीम कुमार को चतरा, मणिशंकर को कोडरमा, प्रदीप तुलस्यान को गिरिडीह, कुमार जयमंगल को धनबाद, नमन बिक्सल कोंगाड़ी को रांची, सतीश पॉल मुंजनी को जमशेदपुर, कालीचरण मुंडा को सिंहभूम, राजेश गुप्ता छोटू को खूंटी, अशोक चौधरी को लोहरदगा, सुरेश बैठा को पलामू और राजेश कच्छप को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अभिलाष साहू और दयामनी बारला को विभाग और प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है.

 

अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि सभी प्रभारी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक पूरे साल पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों की योजना बनाएंगे और उन्हें गांव से लेकर नगर निकाय स्तर तक लागू करेंगे. यह काम संबंधित विधानसभा प्रभारी, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर किया जाएगा.

 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी और जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्षों को अभियान से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी भी तय की गई है. इसके साथ ही पार्टी के सदस्य समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाने का काम करेंगे.

 

प्रमंडल स्तर पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बंधु तिर्की को दक्षिणी छोटानागपुर, शहजादा अनवर को संथाल परगना, के.एन त्रिपाठी को पलामू, संजय लाल पासवान को कोल्हान और अंबा प्रसाद को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही