Search

 
 
 

Ranchi News: सदर अस्पताल में इलाज पर उठे सवाल, इंजेक्शन के बाद मरीज की मौत

सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद इलाज की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बुढ़मू निवासी संतोष कुमार की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
 

Ranchi: सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद इलाज की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बुढ़मू निवासी संतोष कुमार की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

 

बताया जाता है कि संतोष कुमार को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह खुद कार चलाकर रांची के सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने गाड़ी पार्क की और इलाज के लिए अंदर गए. परिजनों के अनुसार, अस्पताल में उन्हें बिना पर्याप्त जांच के इंजेक्शन दिया गया.

 

आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. उन्हें घबराहट और बेचैनी हुई और देखते ही देखते हालत गंभीर हो गई. अस्पताल परिसर में ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया. परिजनों ने इसे लापरवाही का मामला बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई गई.

 

इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या मरीजों को बिना पूरी जांच के इलाज दिया जा रहा है. फिलहाल परिजन न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक बयान नहीं आया है.

 

 https://lagatar.in/jharkhand-news-police-headquarters-seeks-details-of-promotions-for-posted-personnel

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही