Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: फर्जी निकासी मामला- उच्चस्तरीय समिति में कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श

वेतन मद से हुई फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पुलिस मैनुअल, वित्त नियमावली, ट्रेजरी कोड सहित जांच से जुड़े अन्य कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया
Advertisement
Advertisement

Ranchi : वेतन मद से हुई फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पुलिस मैनुअल, वित्त नियमावली, ट्रेजरी कोड सहित जांच से जुड़े अन्य कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. 

 

इसकी वजह ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी के मामलों में इन नियमों से संबंधित होना है. उच्चस्तरीय समिति की आज हुई बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बोकारो जाकर निकासी से जुड़े मामले की जांच का फैसला किया गया. 

 

पिछले दिनों हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में 8 मई को बोकारो जाने का फैसला किया गया था. पिछली बैठक में समिति ने बोकारो जिला प्रशासन से जांच के लिए तैयार किए गए दस्तावेज की समीक्षा की थी. इसके बाद समिति ने जिला प्रशासन को DDO कोड से जुड़े बैंक खातों की जानकारी भी समिति को देने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही