Search

 
 
 

Jharkhand News: पुलिस मुख्यालय ने पोस्टेड पुलिसकर्मियों के प्रोमोशन का मांगा ब्योरा

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों, इकाइयों एवं वाहिनियों में पदस्थ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रोमोशन से जुड़ी जानकारी मांगी है. जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों से ऐसे कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध कराया जाए,
 

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों, इकाइयों एवं वाहिनियों में पदस्थ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रोमोशन से जुड़ी जानकारी मांगी है. जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों से ऐसे कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध कराया जाए, जिनकी प्रोन्नति लंबित है या किसी कारणवश नहीं हो सकी है. साथ ही यह भी बताने को कहा गया है कि किन कारणों से संबंधित कर्मी विभागीय या अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो पाए, जिसके चलते उनकी पदोन्नति प्रभावित हुई.

 

मुख्यालय ने तीन बिंदुओं पर विशेष रूप से जानकारी मांगी है. इसमें बीते वर्षों में प्रोन्नति से वंचित कर्मियों की संख्या, विभिन्न परीक्षाओं में असफल रहने के कारण पदोन्नति नहीं पाने वाले कर्मियों का विवरण तथा ऐसे कर्मियों की संख्या शामिल है जो योग्य होने के बावजूद प्रोन्नति से वंचित रह गए हैं.

 

पत्र में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मांगी गई जानकारी स्पष्ट एवं बिंदुवार तैयार कर 24 घंटे के भीतर ई-मेल के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही