Search

 
 
 

Court News : वकील महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द केस में SC की हाई पावर कमेटी में सुनवाई 11 को

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी में वकील महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द करने से संबंधित मामले की सुनवाई अब सोमवार (11 मई) को होगी.  मामले में प्रतिवादी की ओर से कुछ दस्तावेज जमा करने के लिए समय लिया गया.
 

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी में वकील महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द करने से संबंधित मामले की सुनवाई अब सोमवार (11 मई) को होगी.  मामले में प्रतिवादी की ओर से कुछ दस्तावेज जमा करने के लिए समय लिया गया.
 

दरअसल, वकील महेश तिवारी ने कमेटी के समक्ष यह पक्ष रखा है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया. लेकिन मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी. उनकी ओर से कहा गया है कि उनकी उम्मीदवारी सही थी इसलिए उन्हें उन्होंने चुनाव लड़ा और वोट पाया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया.

 

मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ के पास यह पावर नहीं है कि वह उनकी उम्मीदवारी रद्द कर सकें. बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वकील महेश तिवारी ने चुने जाने के लिए निर्धारित 677 मत का आंकड़ा पा लिया था. एक मामले में रांची की निचली अदालत से वकील महेश तिवारी को 2 साल की सजा मिली है.

 

इसे देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने वकील महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द कर दी है. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हाई पावर कमेटी के समक्ष यह मामला रखा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही