Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sahibganj News: प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश, आरोपी पत्नी ‘पिंकी बेबी’ गिरफ्तार

फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी चंदन बेसरा (40) की हत्या का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी बेवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक चंचन बेसरा की पत्नी पिंकी बेबी उर्फ पिंकी बेसरा ने प्रेमी संग मिलकर पति की थी.
Advertisement
Advertisement

Sahibganj: फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी चंदन बेसरा (40) की हत्या का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी बेवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक चंचन बेसरा की पत्नी पिंकी बेबी उर्फ पिंकी बेसरा ने प्रेमी संग मिलकर पति की थी.


एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को बरहड़वा थाना क्षेत्र के चावलछल्ला व लाधोपाड़ा के बीच दोपहर चंदन बेसरा का शव बरामद किया गया था. मृतक के पुत्र रूपेण बेसरा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच जुटी थी. पुलिस के मुताबिक, मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप पिंकी बेबी उर्फ पिंकी बेसरा पर अन्य असामाजिक तत्वों के साथ करवाने का लगाया था.

 

पुलिस ने जांच के क्रम में मामले में संलिप्त अभियुक्त इस्ताक शेख (23) व राशेद अली (35) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस ने बताया, गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त पिंकी बेबी उर्फ पिंकी बेसरा को भी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कालियाचक से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पिंकी बेबी उर्फ पिंकी बेसरा ने बताया कि उनका चंदन बेसरा के साथ प्रेम विवाह हुआ था.


पत्नी ने बताया कि वे अपने पति चंदन बेसरा के साथ फरक्का के मुस्तफा कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रह रही थी. दोनों का आपस में कलह बढ़ने के बाद वह अपने घर चली गई. कुछ दिनों बाद उसकी मुलाकात राशेद अली के साथ हुई. उससे शारीरिक संबंध बन गए. जिसकी भनक उसके पति चंदन बेसरा को लग गई थी.

 

जिसके चलते उसके पति के साथ आए दिन कलह होता रहता था. 8 अप्रैल को उसने पति चंदन बेसरा को फोन कर लोहापट्टी बुलाया. कुछ देर बाद राशेद अली भी वहां आया, जिसे देखकर पति भड़क गया. मौका देखकर दोनों ने मिलकर चंदन बेसरा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चावलछल्ला व लाधोपाड़ा के बीच सुनसान जगह देखकर फेंक दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही