Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Crime News : गोड्डा में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

गोड्डा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई.
Advertisement
Advertisement

Godda : गोड्डा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई.

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला सीएम स्कूल के पास पेट्रोल पंप के पीछे कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई.

Uploaded Image

बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चपरासी टोला निवासी मनीष कुमार और मो. इकबाल अंसारी के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने इनके पास से सिल्वर पेपर में लिपटा हुआ कुल 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया, जिसका कुल वजन 35.86 ग्राम बताया गया है. इस मामले में नगर थाना गोड्डा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव, थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही