Search

 
 
 

Ramgarh News : कुजू में 320 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

मांडू अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई. इस दौरान बड़काचुंबा व बड़गांछ के पास एक घर से 320 बोतल (करीब 140 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गई. पुलिस धंधे में लिप्त गांव के राधेश्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया.
 
जब्त शराब के साथ पुलिस की टीम.

Ramgarh : रामगढ़ जिला पुलिस ने कुजू ओपी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए करीब 320 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. घटना मंगलवार शाम की है. कुजू ओपी प्रभारी को शाम करीब 6:45 बजे को गुप्त सूचना मिली कि ओपी क्षेत्र के बड़काचुंबा गांव के ठाकुर टोला स्थित मुर्गा दुकान व बड़गाछ के पास जनरल स्टोर के आसपास अवैध शराब की बिक्री की जा रही है.


सूचना की पुष्टि के बाद मांडू अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई. इस दौरान बड़काचुंबा व बड़गांछ के पास एक घर से 320 बोतल (करीब 140 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गई. पुलिस धंधे में लिप्त गांव के राधेश्याम महतो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ओपी में उसके खिलाफ कांड संख्या 101/2026 के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया.

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2024 में हजारीबाग जिले के इचाक थाना में भी उस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक रजत कुमार, एसआई आशीष कुमार गौतम, ओमप्रकाश पाल, एएसआई राजेश कुमार, गणेश महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही