Search

 
 
 

Political News : कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होना अलग, कुमार जयमंगल के पोस्ट से सियासत गरम

झारखंड कांग्रेस के नेता और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है. उनके इस बयान को पार्टी के अंदर चल रही मौजूदा स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है.
 

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के नेता और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है. उनके इस बयान को पार्टी के अंदर चल रही मौजूदा स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है.

Uploaded Image

कुमार जयमंगल ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में लिखा कि कोई कांग्रेस पार्टी के अंदर है और किसी के अंदर कांग्रेस पार्टी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होना दोनों अलग बात है. उनके इस बयान को पार्टी के भीतर वफादारी और विचारधारा को लेकर एक कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

 

अपनी पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस और गठबंधन के प्रति अपनी निष्ठा भी जाहिर की. उन्होंने झारखंड कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति समर्थन जताया. इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को याद करते हुए खुद को कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा बताया.

 

सियासी गलियारों में इस बयान को राधा कृष्ण किशोर से जुड़े हालिया घटनाक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है. राधा कृष्ण किशोर को लेकर पार्टी के अंदर चल रही चर्चाओं के बीच जयमंगल का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है.

 

बीते दिनों एक और घटनाक्रम ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया. राधा कृष्ण किशोर के बेटे प्रशांत किशोर को जब पार्टी में सचिव का पद दिया गया, तो बाद में उनसे इस्तीफा दिला दिया गया. हालांकि इसके बावजूद राधा कृष्ण किशोर खुद अपने मंत्री पद पर बने हुए हैं, जिसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

फिलहाल इस पोस्ट के बाद कांग्रेस के अंदर विचारधारा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसका असर पार्टी के अंदर के माहौल और नेताओं के रिश्तों पर क्या पड़ता है.

अब तक आपने पढ़ा...

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही