Search

 
 
 

Political News: झारखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कमिटी घोषित, नई उर्जा मिलने की उम्मीद

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बहुप्रतीक्षित नई प्रदेश कमिटी की घोषणा कर दी गई है. नवगठित कमिटी से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
 

Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की बहुप्रतीक्षित नई प्रदेश कमिटी की घोषणा कर दी गई है. नवगठित कमिटी से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में गठित कमिटी में पदाधिकारियों को औपचारिक तौर पर नहीं, बल्कि स्पष्ट कार्यात्मक जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किया गया है. जिससे संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की संभावना है.

 

नई कमिटी में सामाजिक न्याय के सिद्धांत को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है. पहली बार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला और युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है.

 

कमिटी की संरचना इस प्रकार है:-

कुल पदाधिकारी: 221
सामान्य वर्ग: 71
अनुसूचित जाति (SC): 26
अनुसूचित जनजाति (ST): 37
पिछड़ा वर्ग (OBC): 54
अल्पसंख्यक: 33
महिला: 42
युवा: 80


इसके साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन भी किया गया है, जिनमें समन्वय समिति (34 सदस्य), अभियान समिति (5 सदस्य), परिसीमन समिति (5 सदस्य), राजनीतिक मामलों की समिति (34 सदस्य), चुनाव प्रबंधन समिति (8 सदस्य) और एसआईआर समिति (5 सदस्य) शामिल हैं.

 

नई प्रदेश कमिटी के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी के अंदर यह माना जा रहा है कि इससे संगठन सृजन अभियान को नई गति मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी.

 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गठन पर राज्य के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. आभार प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिलाष साहू, मंजूर अंसारी, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, लाल किशोर नाथ शाहदेव, केदार पासवान, डॉ. राकेश किरण महतो, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी और राजन वर्मा सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही