Search

 
 
 

Jamtara News : बंगाल चुनाव परिणाम पर बोले फुरकान- लोकतंत्र खतरे में, जनता का भरोसा टूटा

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
 
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी.

Jamtara : पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है. उन्होंने कहा कि जनता का दर्द अब खुलकर सामने आ रहा है. लोग मतदान तो करते हैं, लेकिन जब नतीजे उनके मत के विपरीत आते हैं, तो उनके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि वोट देने का महत्व क्या रह गया है.

 


उन्होंने कहा कि बंगाल के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है. भाजपा धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है, जबकि बंगाल की पहचान सदियों से एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता की रही है. उन्होंने कहा कि जब सत्ता खुद ही नियम तय करने लगे, तो लोकतंत्र केवल दिखावा बनकर रह जाता है.


भाजपा की राजनीति को ‘डिवाइड एंड रूल’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि अब देश की जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और ऐसी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होगी. उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि 2029 के आम चुनाव में एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं और नफरत की राजनीति को खत्म करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही