Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News :  नाबालिग लड़की का सरेराह अपहरण, कार सवार युवकों पर FIR

जामताड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, लड़की अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी.
Advertisement
Advertisement

Jamtara :   जामताड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, लड़की अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी.

 

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया. लड़की के पिता ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

 

पीड़ित पिता के लिखित शिकायत के मुताबिक, मोहड़ा गांव निवासी अरशद अंसारी अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ कार से आया और सरेराह उनकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया. 

 

लड़की को पहले से अगवा करने की मिल रही थी धमकी

परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी अरशद अंसारी काफी समय से लड़की को अगवा करने की धमकी दे रहा था. शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि अपहरण के पीछे दुष्कर्म और जबरन शादी की साजिश हो सकती है.

 

जामताड़ा थाना पुलिस ने मामले में कांड संख्या 58/2026 के तहत आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

 

परिजनों की गुहार, बच्ची को सुरक्षित बरामद किया जाए

घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए. 

 

पुलिस की कार्रवाई तेज

थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है.

 

इसके लिए कई टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, खासकर मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही