Search

 
 
 

Jharkhand News : आईबी के डिप्टी डायरेक्टर उपेंद्र राय का निधन

झारखंड के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के सीनियर अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात उपेंद्र राय का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई. उनके आकस्मिक निधन से आईबी अधिकारियों और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
 

Ranchi : झारखंड के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के सीनियर अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात उपेंद्र राय का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई. उनके आकस्मिक निधन से आईबी अधिकारियों और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र राय अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए केरल और बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था.

 

डॉक्टरों की निगरानी में कई दिनों तक इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके निधन की खबर मिलते ही आईबी और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक का माहौल है. उनके निधन पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही