Search

 
 
 

Ranchi News : अवैध संबंध के कारण हुई थी कमलेश कुमार की हत्या, 3 गिरफ्तार

टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में बीते 3 मई को हुई हत्या का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  कमलेश कुमार की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी.  पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 

Ranchi :  टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में बीते 3 मई को हुई हत्या का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  कमलेश कुमार की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी.  पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

 

गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ कुमार सिंह (33 वर्ष), अंगिता देवी (28 वर्ष) और साहिल राजा (19 वर्ष) शामिल हैं. इनके पास से हाइवा, स्कूटी और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. रांची पुलिस ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. 

 

कमलेश का शिवनाथ की पत्नी से था अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार, कमलेश का शिवनाथ कुमार सिंह की पत्नी अंगिता देवी से अवैध संबंध था. इसी बात से नाराज होकर शिवनाथ ने कमलेश की हत्या की साजिश रची और अपने घर में इस वारदात को अंजाम दिया. 

 

हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को हाईवा ट्रक से रिंग रोड पर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया और ट्रक से कुचलकर हादसा दिखाने की कोशिश की गई.

 

रिंग रोड़ में मिला था शव

गौरतलब है कि बीते 3 मई को टाटीसिल्वे के मानकीडीपा रिंग रोड किनारे कमलेश कुमार का शव मिला था. शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का लगा. लेकिन पुलिस की जांच में हत्या का मामला सामने आया.

 

इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर हत्यारों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में सभी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही