Search

 
 
 

Political News: गोड्डा में प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा

गोड्डा जिले में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की एक प्रसूता की मौत को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस घटना को पूरे सिस्टम की विफलता बताया है.
 

Ranchi : गोड्डा जिले में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की एक प्रसूता की मौत को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस घटना को पूरे सिस्टम की विफलता बताया है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रसूता की मौत नहीं है बल्कि पूरे सिस्टम की मौत है. उन्होंने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट से जुड़ा है. ऐसे में अगर मुख्यमंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था का यह हाल है तो पूरे राज्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

 

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड गठन के बाद ऐसा स्वास्थ्य मंत्री नहीं देखा गया. उनका आरोप है कि मंत्री अपने काम से ज्यादा अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

 

उन्होंने कहा कि सरकार खुद को अबुआ सरकार बताती है, लेकिन आदिम जनजातियों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. मृत महिला भी इसी समुदाय से थी, जो पहले से ही अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है. ऐसे में सरकार की उदासीनता चिंताजनक है.

 

घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मीरा मालतो को पहले राजाभीठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. वहां से उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

आदित्य साहू ने कहा कि इससे पहले सरायकेला के राजनगर में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान मां और बच्चे की मौत हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उस घटना से भी कोई सबक नहीं लिया. उनका कहना है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार खराब हो रही है और आम लोगों की जान जोखिम में है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य में पहले भी खटिया और ठेला एंबुलेंस जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं. अब तो ऐसी स्थिति बन गई है कि लोगों को अपने परिजनों के शव तक खुद ढोकर ले जाने पड़ रहे हैं. उन्होंने इस स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार से व्यवस्था नहीं संभल रही है तो उसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आंदोलन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही