Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: प्रमोशन नियमों में बदलाव की मांग पर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का धरना

झारखंड ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के समक्ष बुधवार को कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रमोशन नियमों में संशोधन की प्रमुख मांग को लेकर संयुक्त धरना दिया. इसमें बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिए. कर्मियों ने बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की है और अपनी आवाज बुलंद की. ‘हम एक हैं’ और ‘हमारा हक हमें दो’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के समक्ष बुधवार को कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रमोशन नियमों में संशोधन की प्रमुख मांग को लेकर संयुक्त धरना दिया. इसमें बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिए. कर्मियों ने बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की है और अपनी आवाज बुलंद की. ‘हम एक हैं’ और ‘हमारा हक हमें दो’ जैसे नारों से परिसर गूंज उठा.

 

धरना का नेतृत्व कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा और अधिकारी संघ के महासचिव केशव भारद्वाज ने किया. यह आंदोलन ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है. कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान प्रमोशन नीति में कई विसंगतियां हैं, जिससे योग्य कर्मियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिल पा रही है.

 

प्रदर्शनकारियों ने प्रमोशन नियमों में पारदर्शिता और समयबद्ध प्रक्रिया लागू करने की मांग की. इसके साथ ही सेवा शर्तों में सुधार, रिक्त पदों पर भर्ती और वेतन-भत्तों में समानता की मांग भी उठाई गई.

 

बैंक के कर्मियों ने कहा कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. संयुक्त मंच ने बताया कि 1 मई से वर्क टू रूल लागू है और 8 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी चल रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही