Search

 
 
 

Political News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को कांके स्थित फुटबॉल मैदान, गोशाला न्यास, सुकुरहुट्टू में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम शिवाला सेवा समिति रांची की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा सुनाई.
 

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को कांके स्थित फुटबॉल मैदान, गोशाला न्यास, सुकुरहुट्टू में आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए. यह कार्यक्रम शिवाला सेवा समिति रांची की ओर से आयोजित किया गया.

Uploaded Image

इस आयोजन में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को शिव पुराण कथा से गहराई से प्रभावित किया. कथा के दौरान उन्होंने भभूत के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह इंसान को जीवन की नश्वरता का एहसास कराती है और अहंकार को खत्म करने का माध्यम है. उन्होंने झारखंड के लोगों की सादगी और श्रद्धा की सराहना करते हुए कहा कि यही भावना इस कथा के आयोजन की असली ताकत है.

 

पंडित मिश्रा ने लोगों को रोज कम से कम आधे घंटे सच बोलने की आदत डालने की सलाह दी. आधुनिक जीवनशैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल अब झूठ फैलाने के लिए ज्यादा हो रहा है, इसलिए इसे संभलकर उपयोग करना चाहिए.
कथा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान  पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

 

राज्यपाल ने आयोजन की सराहना की है. इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. कथा ने लोगों को भक्ति के साथ-साथ सत्य और सरल जीवन जीने का संदेश दिया. इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही