Search

 
 
 

Giridih News: न्यू बरगंडा में चोरों का तांडव, घर में घुसकर 10-12 लाख के गहनों की चोरी

जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित तिलकधारी प्रसाद रोड पर चोरों ने एक बंद घर में धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. गृहस्वामी अमित कुमार सिन्हा घटना के संबंध में बताया कि पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के तारापीठ पूजा करने गए थे.
 

Giridih: जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित तिलकधारी प्रसाद रोड पर चोरों ने एक बंद घर में धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. गृहस्वामी अमित कुमार सिन्हा घटना के संबंध में बताया कि पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के तारापीठ पूजा करने गए थे. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के पीछे लकड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात व नकदी उड़ा ले गए.

 

जानकारी के मुताबिक, घर में चोरों ने खूब तबाही मचाई. अलमारियां तोड़ डालीं, बच्चों की गुल्लक तक खाली कर दी. इतना ही नहीं, घर के फ्रिज में रखी खाने-पीने की सामग्री भी खाकर चले गए. परिवार के लौटने पर घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और पीछे का दरवाजा टूटा मिला. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

 

घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए, जांच शुरू कर दी है.

 

https://lagatar.in/ranchi-news-human-trafficker-apprehended-with-21-children-vhp-demands-strict-action

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही