Search

 
 
 

Giridih News : कबरीबाद माइंस हत्याकांड की जांच तेज, घटनास्थल पहुंची FSL टीम

सीसीएल गिरिडीह एरिया के कबरीबाद माइंस स्थित क्रशर में हुए दिलीप दास हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है. सोमवार को फॉरेन्सिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पहुंची और मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए. टीम ने अलग-अलग स्थानों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए अपने साथ ले गई.
 

Giridih : सीसीएल गिरिडीह एरिया के कबरीबाद माइंस स्थित क्रशर में हुए दिलीप दास हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है. सोमवार को फॉरेन्सिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पहुंची और मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए. टीम ने अलग-अलग स्थानों से सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए अपने साथ ले गई.

 

जानकारी के अनुसार, 5 मई को खंडीहा निवासी दिलीप दास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मुफ्फसिल थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सीसीएल के प्रभारी सुरक्षा पदाधिकारी गुड़गु रामसागर समेत एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

 

सोमवार को एफएसएल टीम ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां दिलीप दास पर हमला होने की बात सामने आई थी. जांच के दौरान स्थानीय पूर्व मुखिया शंकर दास को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई. टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई.

 

जांच के दौरान एफएसएल टीम ने उस बाइक की भी तलाश की, जिससे घायल दिलीप दास को अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि बाइक का अब तक पता नहीं चल पाया है. मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि घायल अवस्था में दिलीप को बाइक पर बैठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाइक किसकी थी इसकी जानकारी उसे नहीं है.

 

एफएसएल टीम ने मामले के अनुसंधानकर्ता और मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो से भी बातचीत की. टीम ने जांच को आगे बढ़ाने के संबंध में कई जरूरी सुझाव और दिशा-निर्देश दिए. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई जारी है.

 

बताया जाता है कि घटना से पहले इलाके में कोयला चोरी को लेकर विवाद और झड़प भी हुई थी. मृतक की मां के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही