Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News : भारतमाला प्रोजेक्ट का विरोध, सड़क निर्माण कराने पहुंचे मुंशी की ग्रामीणों ने की पिटाई

झारखंड के गुमला जिले के लट्ठा बरटोली गांव में भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध सोमवार को उग्र हो गया. सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे शिवालया कंपनी के मुंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
Advertisement
Advertisement

Gumla : झारखंड के गुमला जिले के लट्ठा बरटोली गांव में भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध सोमवार को उग्र हो गया. सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे शिवालया कंपनी के मुंशी को ग्रामीणों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

 

जानकारी के मुताबिक, भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कंपनी की टीम गांव पहुंची थी. जैसे ही निर्माण की तैयारी शुरू हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के दौरान स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और ग्रामीणों ने कंपनी के मुंशी की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए. किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भाग निकला. बताया जा रहा है कि घटना के समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी.

 

विरोध प्रदर्शन में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महिलाओं ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि इससे उनकी खेती और जमीन प्रभावित होगी, जिससे आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा. ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकलता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा.

 

ग्रामीणों का विरोध पिछले कई दिनों से जारी है. इससे पहले भी लोगों ने निर्माण स्थल पर धानरोपनी और हल जोतकर अपना विरोध जताया था. फिलहाल प्रशासन मामले को शांत कराने और ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश में जुटा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही