Search

Drunk and Drive Campaign: रांची ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े नशे में ड्राइव करने वाले 114 चालक

Ranchi: राजधानी रांची में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है. शहर में लगातार मिल रही शिकायतों और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अलग-अलग यातायात थाना क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
 
यातायात पुलिस द्वारा पिछले दो महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 4973 वाहनों की जांच की गई.जांच के क्रम में 114 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. यातायात पुलिस ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. इस तरह कुल 11 लाख 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया. 

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं. साथ ही स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही