Search

 
 
 

Latehar News :विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार में सीओ को लगायी फटकार, कहा- सिर्फ रुपए लेने में लगे रहते हैं

जनता दरबार का एक वीडिओ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सुना जा सकता है कि विधायक किस प्रकार सीओ को फटकार लगा रहे हैं. विधायक ने सीओ से कहा कि क्या  करता है आपका आफिस, सिर्फ रुपये लेने में लगे रहते हैं.
 
जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते विधायक प्रकाश राम.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में प्रखंड की कई पंचायतों के लोग पहुंचे थे. विधायक ने पिछले जनता दरबार में लिए गए निर्णयों व निर्देशों का पालन नहीं होने पर सीओ को जमकर फटकार लगायी.

 


जनता दरबार का एक वीडिओ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें सुना जा सकता है कि विधायक किस प्रकार सीओ को फटकार लगा रहे हैं. विधायक ने सीओ से कहा कि क्या  करता है आपका आफिस, सिर्फ रुपये लेने में लगे रहते हैं. एक-एक चीज की सूचना है हमको. किसी भी भ्रम में नहीं रहें और किसी भी अधिकारी को भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही