Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : बंदोबस्त जमीन पर अवैध कब्जे का मामला पहुंचा जनता दरबार, कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में बंदोबस्त से प्राप्त जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठा. इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मामले को गंभीरता लिया. रातू अंचल अधिकारी (सीओ) रवि कुमार को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में बंदोबस्त से प्राप्त जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठा. इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मामले को गंभीरता लिया. रातू अंचल अधिकारी (सीओ) रवि कुमार को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

जानकारी के अनुसार रातू स्थित झखरा टांड़ में खाता संख्या-426, प्लॉट संख्या-2647 की करीब 1.13 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. बताया गया कि इस जमीन के संबंध में कई बार रातू अंचल कार्यालय और उपायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया जा चुका है. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा लगातार मीडिया में उठता रहा.

 

1976 में मिला था बंदोबस्त

बताया गया कि यह जमीन वर्ष 1976 में बिहार सरकार द्वारा भदवा मुंडा को बंदोबस्त के तहत दी गई थी. आरोप है कि कुछ दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. सीमांकन की प्रक्रिया में हमेशा बाधाएं पहुंचाई जाती रही है. परिजनों के अनुसार बंदोबस्त की जमीन वापस पाने के प्रयास में ही भदवा मुंडा का निधन हो गया. वर्तमान में उनके पुत्र मोहन मुंडा मामले को देख रहे हैं.

 

डीसी ने दिए कब्जा मुक्त कराने के आदेश

जनता दरबार में मामला सामने आने के बाद उपायुक्त ने रातू सीओ को फोन कर अवैध कब्जाधारियों से जमीन मुक्त कराने और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही