Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News: विदेश में पढ़ाई के लिए आवेदन 14 मई से, 50 होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से हेमंत सोरेन सरकार ने इस साल सीटों की संख्या को 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया है.
Advertisement
Advertisement
  • - मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत शीर्ष शिक्षण संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से हेमंत सोरेन सरकार ने इस साल सीटों की संख्या को 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया है. सरकार की इस पहल से अब राज्य के दोगुने छात्र विदेशों में मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे. स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी. 

 

सीटों के साथ विषयों का विस्तार


इस वर्ष से न केवल लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई गई है, बल्कि विषयों का दायरा भी 31 से बढ़ाकर 39 कर दिया गया है. कुल 50 सीटों पर मिलने वाली छात्रवृत्ति के तहत अनुसूचित जनजाति की 20 सीटें, पिछड़ा वर्ग की 14 सीटें, अनुसूचित जाति 10 सीटें और अल्पसंख्यकों के लिए 6 सीटें निर्धारित किया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.mgos.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. 

 

कौन कर सकता है आवेदन


आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता स्नातक में कम से कम 55% अंक होने अनिवार्य हैं. 1 अप्रैल 2026 तक आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. संबंधित विषय में कम से कम 2 वर्ष का शैक्षणिक या व्यावसायिक कार्य अनुभव आवश्यक है. एक परिवार से केवल एक ही बच्चे को इस योजना का लाभ मिलेगा. केवल झारखंड के स्थायी निवासी ही इस छात्रवृत्ति के हकदार होंगे.

 

पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी झारखंड सरकार


चयनित विद्यार्थियों को ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, इंपीरियल कॉलेज लंदन और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे दुनिया के 100 शीर्ष शिक्षण संस्थानों में मास्टर डिग्री या एम.फिल करने का अवसर मिलेगा. स्कॉलरशिप के अंतर्गत विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस, रहने का वार्षिक भत्ता, हवाई किराया और वीजा शुल्क का पूरा खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही