Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: RCB के हेड कोच पर BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB ) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. फ्लावर को रविवार को RCB  और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB ) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. फ्लावर को रविवार को RCB  और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले में कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया है. फ्लावर ने मुकाबले के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है.

 

फ्लावर ने किया उल्लंघन

एंडी फ्लावर ने IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान 'अभद्र भाषा' के तहत आता है. दरअसल, बीते दिन रविवार को बेंगलुरु और मुंबई के बीच मुकाबला हो रहा था. RCB 167 रनों के लक्ष्य का पीछे करने के लिए मैदान पर थी. उस समय 17.2 ओवर चल रहा था, तब यह घटना हुई.

 

क्या है पूरा मामला 

जब फ्लावर एक फैसले से नाखुश होने के बाद चौथे अंपायर से तीखी बहस करते हुए नजर आए. गजनफर की गेंद पर क्रुणाल ने हवाई शॉट खेला. फील्डिंग कर रहे नमन धीर ने कैच पकड़ा, लेकिन अपना बैलेंस बिगड़ने की आशंका के चलते उन्होंने गेंद को तिलक वर्मा की तरफ उछाल दिया. हालांकि, तिलक कैच को पूरा नहीं कर सके.

 

पहली नजर में दिखा कि कैच पकड़ने के प्रयास में नमन का पैर बाउंड्री रोप को छू गया, लेकिन रिप्ले में नमन बाउंड्री लाइन से दूर नजर आए. दूसरी ओर क्रुणाल को लगा कि यह गेंद छक्के के लिए जा रही है. इस कारण वे कोई रन के लिए नहीं भागे. बहसवाजी का कारण बना यह कि अंपायर्स ने रिप्ले के बाद भी छक्का करार नहीं दिया. 


इसके चलते डगआउट में बैठे RCB  के हेड कोच फ्लावर गुस्सा हो गए, वह सीधा चौथे अंपायर के पास पहुंचे. फ्लावर को चौथे अंपायर से गुस्से में बहस करते हुए देखा गया. BCCI ने जुर्माने को स्वीकार करते हुए फ्लावर ने अपनी गलती मान ली.


RCB  ने दर्ज की जीत

बता दें, इसके बावजूद RCB  इस मैच को दो विकेट से जीतने में सफल रही. MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 57 रन और नमन धीर ने 47 रनों का योगदान MI के लिए दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही