Search

 
 
 

Jamtara News :  आदिवासी संस्कृति को सहेजने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- डॉ इरफान अंसारी

समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सोमवार को आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्रों व धमकुड़िया भवनों के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए लगातार कार्य कर रही है.
 
नगाड़ा व अन्य वाद्य यंत्रों का वितरण करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी.

Jamtara : जामताड़ा समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सोमवार को आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्रों व धमकुड़िया भवनों के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शरीक हुए. उन्होंने जिले के 22 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया. प्रत्येक पंचायत को 2 मांदर, 2 नगाड़ा, 1 हारमोनियम व 1 करताल प्रदान किया गया.

 

 

अपने संबोधन में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए लगातार कार्य कर रही है. समारोह में मौजूद डीसी आलोक कुमार व एसपी शम्भू कुमार सिंह ने भी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने बांटे गए वाद्य यंत्रों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, आईटीडीए निदेशक जुगुनू मिंज सहित अन्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही