Search

 
 
 

Jamtara News : झारखंड के सभी पत्रकारों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ- मंत्री इरफान

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड के सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. समाज को सही सूचना पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है.
 
पत्रकारों को जानकारी देते स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी.

Jamtara : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड के सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. समाज को सही सूचना पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है.


डॉ. इरफान ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में जानकारी  देते हुए कहा कि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त व कार्यरत पत्रकारों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस योजना लागू की जाएगी. पत्रकारों के परिजनों को भी इस योजना का लाभ देने की तैयारी है. कहा कि कई बार पत्रकार आर्थिक कठिनाइयों के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं और इलाज के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है.

 


मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस योजना की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा. योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए राज्य के सभी डीसी के माध्यम से पत्रकारों की सूची मंगाई जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही