Search

 
 
 

Deoghar News : श्रद्धालुओं से छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरोह का खुलासा किया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये अपराधी बाबा मंदिर में पूजा करने देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाते हुए मोबाइल व महंगे सामान की छिनतई करते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर पुलिस श्रद्धालुओं से छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. सत्संग चौक व पटेल चौक में हुई छिनतई की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक मोबाइल दुकानदार भी है, जो चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर बेचने का काम करता था. वहीं अन्य आरोपियों की पहचान अनिकेत कुमार, अमन चौधरी ल विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है. अनिकेत कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है.

 


एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरोह का खुलासा किया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये अपराधी बाबा मंदिर में पूजा करने देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाते हुए मोबाइल व महंगे सामान की छिनतई करते थे. साइबर अपराध से जुड़े मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है. जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही