Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बिजली-पानी संकट को लेकर BJP का हल्ला बोल, महिलाओं ने फोड़े खाली घड़े

भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली-पानी संकट को लेकर धनबाद में भारतीय जनता पार्टी ने  प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली-पानी संकट को लेकर धनबाद में भारतीय जनता पार्टी ने  प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.सोमवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के ग्रामीण और महानगर जिला इकाई ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं विशेषकर महिलाओं ने खाली घड़े फोड़कर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सोई हुई व्यवस्था को जगाने का प्रयास किया.

 

Uploaded Image

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नल से जल योजना -बाबूलाल मरांडी

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बिजली और पानी मनुष्य की बुनियादी जरूरतें हैं लेकिन मौजूदा सरकार इन सुविधाओं को देने में पूरी तरह विफल रही है.उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में जल और बिजली का संकट भयावह रूप ले चुका है .

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी नल से जल योजना झारखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है.उन्होंने कहा आज का यह घड़ा फोड़ प्रदर्शन नींद में सोई सरकार को जगाने के लिए है. अगर हालात नहीं सुधरी तो भाजपा इससे भी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

 

Uploaded Image

विधायकों ने बयां किया जनता का दर्द

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि  क्षेत्र में 10-10 घंटे तक बिजली गायब रहती है. बिजली न होने के कारण पानी के पंप नहीं चलते जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है.वहीं  विधायक राज सिन्हा ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चिलचिलाती धूप में जिन महिलाओं को घरों में होना चाहिए था उन्हें आज सड़क पर उतरकर घड़े फोड़ने पड़ रहे हैं. सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है.

 

प्रिंस खान वीडियो मामले पर सरकार को घेरा

बिजली-पानी के साथ-साथ बाबूलाल मरांडी ने धनबाद के कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए .उन्होंने अपराधी प्रिंस खान द्वारा जारी किए गए हालिया वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया (X) हैंडल पर साझा कर राज्य सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि एक अपराधी जेल के बाहर से या विदेश से व्यवस्था को कैसे चुनौती दे रहा है.

 

भाजपा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती पर लगाम नहीं लगी और जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आगामी दिनों में पूरे जिले में चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा.इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप सेसांसद ढुल्लु महतो ,पूर्व सांसद पीएन सिंह ,बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ,पूर्व निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता , नेत्री तारा देवी शामिल रही.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही