Search

 
 
 

Godda News : महागामा में विकास को नई रफ्तार, मंत्री दीपिका ने 1.47 करोड़ की सड़क योजना का किया शिलान्यास

महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है. झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोड्डा-पीरपैंती एनएच पथ बिरामचक से दियाजोरी बलबड्डा पथ सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगी.
 
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सड़क, पार्क और राइस मिल परियोजनाओं को बताया क्षेत्र के विकास का नया अध्याय
  • भुसका पहाड़ बनेगा पर्यटन केंद्र

Godda : महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है. झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोड्डा-पीरपैंती एनएच पथ बिरामचक से दियाजोरी बलबड्डा पथ सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगी.

 

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि महागामा क्षेत्र में विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है.

 

भुसका पहाड़ को मिलेगा पर्यटन केंद्र का रूप

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भुसका पहाड़ पर प्रस्तावित पार्क निर्माण योजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा कि भगैया ककरघट में विकसित नेचर पार्क की तर्ज पर अब भुसका पहाड़ को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. मंत्री ने बताया कि पार्क निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा.

 

किसानों को मिलेगा राइस मिल का लाभ

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पंचायत में प्रस्तावित राइस मिल निर्माण की राह में आ रही बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं. आगामी 6 से 8 महीनों में राइस मिल शुरू होने की उम्मीद है. इससे स्थानीय किसानों को धान की बिक्री और प्रसंस्करण में सीधा फायदा मिलेगा.

 

आधारभूत संरचनाओं पर सरकार का फोकस

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार सड़क, सिंचाई, बिजली, रोजगार और कृषि विकास के क्षेत्र में लगातार योजनाएं लागू कर रही है. ग्रामीणों की मांग के अनुरूप छठ घाट, पोखर, पीसीसी सड़क, खेल मैदान और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर भी तेजी से काम हो रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही