Search

Ranchi News : आलमगीर की बेल पर कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

Ranchi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को आज सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस में खुशी का माहौल देखने को मिला. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर की है, इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया.
 
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे सच्चाई की जीत बताते हुए कहा कि आलमगीर आलम जल्द ही फिर से सक्रिय राजनीति में मजबूती के साथ दिखाई देंगे. इस दौरान प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही. जिसको देखकर लगता है कि एक बार फिर से झारखंड की राजनीति में आलमगीर आलम सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही