Search

 
 
 

Court News : हिरासत में मौत के मामले की हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi: हिरासत में कथित यातना और मौत के मामले में दायर शाईदा खातून और अन्य की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान MMCH मेदिनीनगर के सुपरीटेंडेंट ऑफ मेडिसिन, डिप्टी सुपरीटेंडेंट और ड्यूटी डॉक्टर ड्यूटी रजिस्टर के साथ हाजिर हुए. उनकी ओर से ड्यूटी रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
 
  •  MMCH मेदिनीनगर के सुपरीटेंडेंट ऑफ मेडिसिन, डिप्टी सुपरीटेंडेंट व ड्यूटी डॉक्टर को ड्यूटी रजिस्टर के साथ हुए हाजिर

Ranchi: हिरासत में कथित यातना और मौत के मामले में दायर शाईदा खातून और अन्य की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान MMCH मेदिनीनगर के सुपरीटेंडेंट ऑफ मेडिसिन, डिप्टी सुपरीटेंडेंट और ड्यूटी डॉक्टर ड्यूटी रजिस्टर के साथ हाजिर हुए. उनकी ओर से ड्यूटी रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने MMCH मेदिनीनगर के चिकित्सकों से ड्यूटी रजिस्टर और दस्तावेज पर जवाब-तलब किया. दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. 


राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शादाब इकबाल और अधिवक्ता आयुष राज ने पैरवी की. यहां बता दें कि खंडपीठ ने MMCH मेदिनीनगर के  उक्त तीनों डॉक्टरों से वह दस्तावेज मांगा था, जो सीजीएम कोर्ट में जमा होने के बाद जिसकी फोटो कॉपी में मृतक युवक की इंज्यूरी बाद में लिखी गई है. 

 

 हिरासत में मारपीट से हुई थी युवक की मौत


प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शादाब ईकबाल और अधिवक्ता आयुष राज ने कोर्ट को बताया था कि 1 मार्च 2025 को युवक महफूज अहमद को नवाबाजार में पुलिस पकड़ कर ले गई थी,हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट की गई. बाद में उसके खिलाफ पांकी थाना कांड संख्या 25 /2025 दर्ज कर सीजीएम कोर्ट पलामू में पेश कर रिमांड पर लिया गया. उस दौरान सीजीएम कोर्ट में पुलिस ने अस्पताल का एक सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया था, जिसमें युवक के घायल होने के बावजूद भी उसे फिट फॉर कस्टडी बताया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही