Search

 
 
 

Political News : PM के बयान पर झारखंड में सियासत तेज, BJP-कांग्रेस आमने सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना कम खरीदें और ईंधन बचाने वाले बयान के बाद झारखंड में सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है.
 

Ranchi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना कम खरीदें और ईंधन बचाने वाले बयान के बाद झारखंड में सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है.

 

उन्होंने कहा कि मोदी जी जो कहते हैं, बीजेपी के नेता उसे ही लकीर मान लेते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को देश की वास्तविक स्थिति और आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है.

 

सोनाल शांति ने कहा कि 12 वर्षों तक शासन करने के बाद अब लोगों को ज्ञान दिया जा रहा है कि सोना कम खरीदें और ईंधन बचाएं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता जनता को बचत की सलाह दे रहे हैं, वे पहले खुद उस पर अमल करें.

 

दावा किया कि बीजेपी नेता खुद इनोवा, क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, थार और दूसरी महंगी गाड़ियों में चलते हैं, ऐसे में आम जनता उनकी की बातों को कैसे स्वीकार करेगी..

 

वहीं बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित और आर्थिक मजबूती की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईंधन बचाना और अनावश्यक खर्च कम करना सिविक सेंस का हिस्सा है. लेकिन विपक्ष हर मुद्दे पर राजनीति करने में लगा हुआ है.

 

राफिया नाज ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दे रहे हैं, ताकि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सके. जबकि कांग्रेस के बयान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और खोखले हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही