Search

 
 
 

Jamshedpur News  : MGM  में वैक्सीन लगाने के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

एमजीएम (MGM) अस्पताल में सोमवार को एक नवजात शिशु की टीकाकरण के कुछ ही देर बाद मौत हो गई. मानगो के गुरुद्वारा रोड निवासी परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और एक्सपायरी टीका लगाने का गंभीर आरोप लगाया है.
 
शोकाकुल परिजन.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम (MGM) में सोमवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक नवजात शिशु की टीकाकरण के कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मानगो के गुरुद्वारा रोड निवासी परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही और एक्सपायरी टीका लगाने का गंभीर आरोप लगाया है. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानगो गुरुद्वारा रोड की रहने वाली एक महिला ने दो दिन पूर्व एमजीएम अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था. प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. सोमवार को परिजन बच्चे को लेकर Vaccination के लिए अस्पताल पहुंचे. परिजनों का कहना है कि टीका लगने के बाद वे बच्चे को लेकर घर चले गए, लेकिन घर पहुंचते ही अचानक उसके हाथ-पांव कड़े (टाइट) होने लगे और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई.

 

परिजनों ने लगाया एक्सपायरी टीका लगाने का आरोप


बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित माता-पिता व रिश्तेदार शव लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप है कि बच्चे को जो टीका लगाया गया था, वह एक्सपायरी था. उन्होंने मांग की कि जिस स्वास्थ्य कर्मी या नर्स ने बच्चे को टीका लगाया है, उसे तत्काल निलंबित किया जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो. परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही ने उनके हंसते-खेलते बच्चे की जान ले ली है.

 

अस्पताल में तनाव, प्रबंधन ने दी सफाई


हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजानों को शांत कराने की कोशिश की. वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम व जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का चल पाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही