Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: ठाकुर कुल्ही में रहस्यमय धमाका, चोरी के आरोपी टिंकू गंभीर रूप से जख्मी

धनबाद थाना क्षेत्र के ठाकुर कुल्ही में सोमवार को हुए एक रहस्यमयी धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई. संदिग्ध परिस्थितियों में हुए जोरदार विस्फोट में शिवकुमार उर्फ टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया. धमाके में उसके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद थाना क्षेत्र के ठाकुर कुल्ही में सोमवार को हुए एक रहस्यमयी धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई. संदिग्ध परिस्थितियों में हुए जोरदार विस्फोट में शिवकुमार उर्फ टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया. धमाके में उसके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए. घायल अवस्था में उसे पहले शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया.

 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार टिंकू हाल ही में ठाकुर कुल्ही इलाके में नया मकान बनाकर रहने आया था. सोमवार सुबह करीब तीन बजे उसके घर की दिशा से अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए.

 

कुछ देर बाद टिंकू खून से लथपथ हालत में पड़ोसियों के घर पहुंचा और मदद की गुहार लगाने लगा. लोगों ने देखा कि उसके दोनों हाथों से लगातार खून बह रहा था. घायल टिंकू ने दावा किया कि किसी ने उसके हाथ पर बम फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना और सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ इलाके के CCTV फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं.

 

इस संबंध में धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि घायल शिवकुमार उर्फ टिंकू के खिलाफ धनसार थाना में गृहभेदन और चोरी के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार वह धनसार इलाके में टिंकू नाम से चर्चित रहा है और बाद में पहचान छिपाकर ठाकुर कुल्ही में रह रहा था.

 

पुलिस जांच में एक महत्वपूर्ण सुराग CCTV फुटेज से मिला है. फुटेज में देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति टिंकू के साथ उसके घर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है. कुछ देर बाद वह व्यक्ति अकेले बाहर निकलता नजर आता है जबकि करीब पांच मिनट बाद टिंकू घायल अवस्था में घर से बाहर निकलकर मदद मांगता दिखाई देता है.

 

फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से. साथ ही उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और उसकी भूमिका को लेकर भी पुलिस गहन छानबीन में जुटी हुई है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही