Search

 
 
 

Jamshedpur News : शादी के दबाव में युवक बना हैवान, किशोरी की गला घोंटकर हत्या

परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर से शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी युवक सोनू कर्मकार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर से शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी युवक सोनू कर्मकार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दी. 


इस संबंध में किशोरी के पिता आवेदन पर परसुडीह थाना में कांड संख्या 45/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसकी मॉनिटरिंग सिटी एसपी खुद कर रहे थे.

 

 

CCTV फुटेज से खुला हत्या का राज

 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जमशेदपुर निवासी सोनू कर्मकार (20 वर्ष) के रूप में की गई. पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

शादी को लेकर हुआ था विवाद 

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोनू कर्मकार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि वह किशोरी के साथ सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर गया था. वहां किशोरी लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर युवक ने किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही