Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची शहरी जलापूर्ति योजना: रुक्का डैम से ओवरहेड टैंकों को जोड़ने को बिछाई गई 77KM  पाइपलाइन

Ranchi: शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रांची शहरी जलापूर्ति परियोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे 14 ओवरहेड टैंकों को रुक्का जलाशय से जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. अब तक मुख्य 'राइजिंग मेन' पाइपलाइन का कुल 77.58 किलोमीटर हिस्सा बिछाया जा चुका है.
Advertisement
Advertisement
  • - 10 टैंकों का 100 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा
  • - 2 लाख 6 हजार घरों तक पहुंचेगा नल से जल

Ranchi: शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रांची शहरी जलापूर्ति परियोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे 14 ओवरहेड टैंकों को रुक्का जलाशय से जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. अब तक मुख्य 'राइजिंग मेन' पाइपलाइन का कुल 77.58 किलोमीटर हिस्सा बिछाया जा चुका है. 

 

रुक्का जलाशय से टैंकों तक पानी लाने वाली 'राइजिंग मेन' पाइपलाइन का फेज-2 A में 38.50 किमी, फेज-2 B में 33 किमी और फेज-1 में 6.08 किमी काम पूरा हो चुका है. जलाशय से इन सभी टैंकों के पूर्ण रूप से जुड़ते ही शहर के लगभग 2 लाख 6 हजार घरों में नल से जल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी.

 

इन 14 ओवरहेड टैंकों तक पहुंचेगा पानी


परियोजना के तहत जिन 14 ओवरहेड टैंकों को जोड़ना है, उनमें से 10 टैंकों का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. पटेल पार्क, अमरूद बागान, बकरी बाजार, पहाड़ी मंदिर, बनहोरा-1, बनहोरा-2, आईटीआई बस स्टैंड, पुलिस लाइन-1, पुलिस लिन-2 और पिस्का मोड़ का 100 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है. 

 

वहीं बड़ा तालाब, मधुकम और पंडरा में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है. जबकि हिंदपीढ़ी में आपूर्ति के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई थी, जिसके बाद हरमू में वैकल्पिक भूमि पर निर्माण किया जाना है. हालांकि निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही