Search

 
 
 

Bihar News: शराबबंदी पर सवालिया निशान, सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विपक्ष हमलावर

बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मामला सीधे सरकार यानी बिहार सचिवालय तक पहुंच गया है. पटना स्थित सचिवालय के विकास भवन में अधिकारियों के चैम्बर के बाहर शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया.
 

Patna: बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मामला सीधे सरकार यानी बिहार सचिवालय तक पहुंच गया है. पटना स्थित सचिवालय के विकास भवन में अधिकारियों के चैम्बर के बाहर शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं विपक्ष हमलावर हो गया है.


राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार नाम का ड्राई स्टेट है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सचिवालय तक शराब पहुंच गया? कहा कि विकास भवन में ही उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग है. जब वहां तक शराब पहुंच गया तब बचा क्या?


जानकारी के मुताबिक, विकास भवन के गेट नंबर-6 के पास शराब की बोतल बरामद किया गया है. जो कि सचिवालय परिसर का संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां कई विभागों के उच्च अधिकारी बैठते हैं. शराब मिलने की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गया.


हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सवाल उठ रहा है कि जब राज्य में 10 वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है, तब सचिवालय जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में शराब कैसे पहुंच गई? सचिवालय परिसर में शराब की बोतल मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही