Search

 
 
 

Jamtara News: सदर अस्पताल में एक माह में शुरू होगा ICU वार्ड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान

सदर अस्पताल जामताड़ा में डॉ. इरफान अंसारी ने मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया.
 

Jamtara: सदर अस्पताल जामताड़ा में डॉ. इरफान अंसारी ने मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा तथा मंच के अध्यक्ष जितिन परशुरामका समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए.

 

मंत्री ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा बनी रहती है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. उन्होंने लोगों से समाजहित में आगे आकर रक्तदान करने की अपील की. साथ ही इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा जामताड़ा सदर अस्पताल में अगले एक माह के भीतर आईसीयू वार्ड संचालित किया जाएगा. 


उन्होंने कहा कि अब तक आईसीयू की सुविधा नहीं रहने के कारण गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती थी. आईसीयू शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविर समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं. वहीं सिविल सर्जन ने रक्तदान को जीवन बचाने वाला कार्य बताते हुए लोगों को जागरूक रहने की अपील की. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जितिन परशुरामका ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही