Search

 
 
 

Ramgah News: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव में सघन छापामारी अभियान चलाया गया.
 

Ramgah: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव में सघन छापामारी अभियान चलाया गया.

 

छापामारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद अमित मड़की सहित उत्पाद विभाग की टीम शामिल रही. अभियान के दौरान कई अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2 हजार किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद सामग्री को नष्ट किया गया.

 

अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग संबंधित आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जाएगा तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही