Search

 
 
 

Saraikela News: पेयजल को लेकर DC ने की बैठक, खराब चापाकल-जलमीनार ठीक करने के निर्देश

जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले की पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर खराब चापाकलों, जलमीनारों और बंद योजनाओं को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए.
 

Saraikela: जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले की पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर खराब चापाकलों, जलमीनारों और बंद योजनाओं को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए.

 

सूखे इलाकों में प्राथमिकता पर पानी

उपायुक्त ने कहा कि सूखा क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को पानी की दिक्कत न हो. छूटे हुए सभी गांवों और टोलों को नल-जल योजना से जोड़कर कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया.

 

बंद योजनाएं फिर होंगी चालू

जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVM), मल्टी विलेज स्कीम (MVS), 14वें और 15वें वित्त आयोग के तहत बनी बंद या खराब पेयजल योजनाओं की मरम्मत कर तुरंत चालू करने को कहा गया.

 

शिकायतों का समय पर निपटारा

बैठक में विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली पेयजल शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति देखने, जलापूर्ति बाधित होने पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करने और लापरवाही न बरतने को कहा गया.

मॉनिटरिंग पर जोर

सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, जलापूर्ति की गुणवत्ता बनाए रखने और लंबित मामलों का समय पर निपटारा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में योजनाओं की प्रगति और कार्यों की अपडेट स्थिति की भी समीक्षा हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही