Search

 
 
 

Godda News : किसी भी पात्र मतदाता को अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे- मंत्री दीपिका पांडेय

: महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सीमानपुर पंचायत के खिरौंधी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
 
  • मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सतर्क, महागामा में BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Godda : महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सीमानपुर पंचायत के खिरौंधी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाना और मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था. इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों में संशोधन कराने और पात्र मतदाताओं के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके मतदान अधिकार की रक्षा करेगा.

 

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन करने और लोगों का नाम जोड़ने या संशोधन संबंधी समस्याओं में सहायता करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायतें सामने आई हैं, इसलिए झारखंड में विशेष सतर्कता जरूरी है.

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष यह्या सिद्दीकी, प्रखंड अध्यक्ष मनिंदर सिंह, SIR प्रशिक्षक मुद्दसर खान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही