Search

 
 
 

Dhanbad News : बेलगड़िया के विकास को नई रफ्तार, जेआरडीए व टीएसएफ के बीच MOU

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य बेलगड़िया क्षेत्र में गैर-वित्तीय तकनीकी साझेदारी स्थापित करना है. यह साझेदारी झरिया कोयला क्षेत्र में पुनर्वास योजनाओं के तहत सामुदायिक विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा.
 
एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद डीसी आदित्य रंजन व अन्य अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल के बेलगड़िया क्षेत्र में कौशल विकास, आजीविका व खेलों को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की गई. जेआरडीए व टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. यह एमओयू धनबाद डीसी आदित्य रंजन व टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव रॉय के बीच हुआ.


एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य बेलगड़िया क्षेत्र में गैर-वित्तीय तकनीकी साझेदारी स्थापित करना है. यह साझेदारी झरिया कोयला क्षेत्र में पुनर्वास योजनाओं के तहत सामुदायिक विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा. जेआरडीए जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा. वहीं, टाटा स्टील फाउंडेशन तकनीकी विशेषज्ञता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण से संबंधित सहयोग प्रदान करेगा.

 

 

टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने जेआरडीए द्वारा बेलगड़िया में किए जा रहे पुनर्वास व विकास कार्यों की सराहना की. कहा कि शुरुआती स्तर पर ही सही लेकिन इस साझेदारी का हिस्सा बनकर टीएसएफ खुश है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसरों का रास्ता खोलेगी और लंबे समय तक सामुदायिक विकास को मजबूत करेगी. मौके पर डीडीसी सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, टीएसएफ के सीओओ देवदूत मोहंती, टीम लीडर स्किल डेवलपमेंट यशवंत कुमार सिंह, टीम लीडर स्पोर्ट्स चंद्रेया मजूमदार, टीम लीडर पार्टनरशिप प्रियंका शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही