Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी के निर्देश पर जनता दरबार में निदेशक ने सुनी आमलोगों की फरियाद

 
Garhwa : उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर डीआरडीए के निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने जनता दरबार में आये लोगों की समस्यायें सुनी. फरियादियों की समस्या को बारी-बारी से सुनने के बाद दिनेश प्रसाद सुरीन ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के निपटारे का निर्देश दिया. जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशन कार्ड, राशन वितरण, जमीन विवाद, जमीन सीमांकन, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीण उपस्थित थे. सर्वप्रथम भवनाथपुर प्रखंड के चपरी गांव निवासी दया देवी, पति संतोष कुमार साह ने हरा राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. मेराल प्रखंड के स्थानीय लोगों ने नव प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर, बसरिया में कार्यरत सहायक शिक्षक की शिकायत की. समय पर स्कूल नहीं आने और स्कूल का संचालन सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया. इस पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-burnt-transformer-replaced-in-domjudi-villagers-rejoice/">बहरागोड़ा

: डोमजू़ड़ी में बदला गया जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/18rc_m_62_18082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

जमीन के लिए मुआवजा देने की मांग

वहीं चिनिया प्रखंड के डोल निवासी राजमणि कुंवर ने आवेदन पत्र देकर बताया कि उनकी निजी भूमि को सड़क निर्माण में अधिकृत कर लिया गया है, जिसका मुआवजा उन्हें नहीं मिला है. साथ ही गांव के ही दबंगों द्वारा शेष जमीन को कब्जा कर लिया गया है, जिसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है. उन्होंने अनुरोध किया है कि अधिकृत भूमि का उचित मुआवजा दिलाया जाय और दबंगों को वहां से हटाया जाय. वहीं आमजनों से प्राप्त अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. इस दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-judicial-magistrate-of-patna-civil-court-accused-of-dowry-death/">बिहारः

पटना सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर दहेज हत्या का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही