Search

 
 
 

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा का लिया प्रण

 
Garhwa :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में रंका खूर्द की महिलाओं ने वृक्ष को राखी बांधी और पर्यावरण की रक्षा का प्रण लिया. मौके पर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष राष्ट्र की संपत्ति है. इसको नुकसान पहुंचाने से रोका जाना चाहिए. आज का दिन पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति लोगों को सहभागी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है. कहा कि  पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है, जहां जीवन संभव है. इसलिए इसे इस रूप में बनाये रखना जरूरी है. ताकि आने वाली पीढ़ियों का भी सतत पोषण हो सके. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-plantation-and-cleaning-done-on-environment-day/">रामगढ़

: पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण व सफाई)

मानवीय क्रियाकलापों से वातावरण को अपूरणीय क्षति

समाजसेवी ने कहा कि मानवीय क्रियाकलापों के कारण वातावरण को अपूरणीय क्षति हुई है.  इसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़, सूखा, अकाल जैसे संकट पैदा हो रहे हैं. अगर समय रहते हम पर्यावरण संरक्षण के उपाय नहीं करते हैं तो इसका हम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.  पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाकर ही  पर्यावरण को बचाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : रेसलर">https://lagatar.in/wrestler-sakshi-malik-withdraws-from-the-movement-returns-to-railway-job/">रेसलर

साक्षी मलिक आंदोलन से पीछे हटीं, रेलवे की नौकरी पर लौटीं

पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा फर्ज

नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और वर्तमान समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने सभी महिलाओं एवं पुरूषों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जंगल सिमट रहे हैं,  नदियों की धारा सूख रही है, इसलिए हमें अपने विचार बदलने होंगे. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा फर्ज है. हमारी जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण को सदैव हरा-भरा रखें. इसे भी पढ़ें : अवधेश">https://lagatar.in/verdict-came-after-32-years-in-awadhesh-rai-murder-case-mafia-mukhtar-convicted/">अवधेश

राय हत्याकांड : 32 साल के इंतजार का अंत, माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही