Search

 
 
 

गढ़वा : भंडरिया में भरठुआ बंदूक फटने से एक घायल, मामला दर्ज, छानबीन शुरू

 
Arun Kumar Garhwa :  गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी (च) निवासी नरमा किसान भरठुआ बंदूक के फटने से घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि नरमा किसान कुल्ही गांव के जंगल में झोपड़ी लगाकर महुआ चुनने का काम कर रहा था.महुआ चुनने के दौरान महुआ पेड़ की  सूखी पत्तियों को किनारे कर आग लगा दी थी. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-143-in-gomia-72-chiefs-nomination-papers-sold-in-petarwar/">बेरमो

: गोमिया में 143,पेटरवार में 72 मुखिया के नामांकन पत्र बिके
संभवत उसी सूखी पत्ती के नीचे छुपाकर भरठुआ बंदूक रखी गयी थी.पत्तों के आग लगने से वह बंदूक गर्म होकर फट गयी. इस घटना में नरमा किसान बुरी तरह घायल हो गया. भंडरिया पुलिस अधजली भरठुआ बंदूक को बरामद कर ली है.इस सिलसिले में मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही