Search

 
 
 

गढ़वा : आजसू मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन, कई दलों के समर्थकों ने थामा आजसू का दामन

 
Garwha : झामुमो युवा पंचायत सचिव रंका के परमजीत चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. आजसू मिलन समारोह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारी संख्या में युवा गढ़वा जिले में https://lagatar.in/">

style="color: #0000ff;">लगातार
पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं. यह उन सभी युवाओं के लिए एक अवसर है जो राजनीति में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं. राज्य में महागठबंधन की सरकार है लेकिन यह झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है. चुनाव पूर्व किए वादे को ताक पर रखकर यह सरकार अपने ही हित साधने में लगी हुई है. गढ़वा जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार ने कहा कि आजसू शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी पर काम करती है. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-exhibition-of-rare-belpatra-in-baba-mandir/">देवघर

: बाबा मंदिर में लगी दुर्लभ बेलपत्र की प्रदर्शनी

जनता सब जानती है- दीपक शर्मा

वहीं दीपक शर्मा ने यह भी कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर चुनाव के पूर्व टैंकर से पानी पिलाते थे ठंडा में कंबल वितरण करते थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद कंबल का वितरण भी बंद हो गया पानी पिलाना भी बंद हो गया और दुर्भाग्य इस बात का है की वह पेयजल मंत्री है. जनता सब समझ चुकी है, अगले बार सत्ता का मुंह नहीं देख सकेंगे. संगठन सचिव रणजीत सिंह ने कहा कि दीपक शर्मा के नेतृत्व में लगातार संगठन विस्तार कर रहा है. शामिल होने वालों में राजेंद्र कुमार पासवान, वेद प्रकाश चोधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, तबरेज अंसारी, आदम अंसारी, मुकेश गुप्ता, शहादत खान, आजाद अंसारी, अनुज कुमार, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार चंद्रवंशी, दीपक कुमार, अशोक कुमार, शंकर कुमार, रवि कुमार, आकाश बाबू, एहसान अंसारी का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें- गोपालगंज:">https://lagatar.in/gopalganj-there-was-3-quintals-of-silver-in-the-basement-of-the-car-the-police-recovered/">गोपालगंज:

कार में बने तहखाने में थी 3 क्विंटल चांदी, पुलिस ने किया बरामद         
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही