Search

 
 
 

गढ़वा : पलामू आईजी ने ग़रीब असहाय एवं खिलाड़ियों के बीच सामग्री का किया वितरण

 
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय, आईजी पलामू ज़ोन राजकुमार लकड़ा ने गरीब एवं असहाय, छोटे बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा भी धोती साड़ी कंबल आदि सामग्री का वितरण किया. वहीं रंका थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने को लेकर कैरम बोर्ड, फुटबॉल, क्रिकेट समेत अन्य खेल सामग्री का भी दिया. पलामू ज़ोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत यह कार्यक्रम बरबर पुलिस के द्वारा किया जाता है. इसी कड़ी में रविवार को रंका में कार्यक्रम किया गया है. जिसमें पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित हो सके, इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम समुदायिक पुलिसिंग के तहत की जा रही है. जिसमें रंका थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के असहाय वृद्धि लोगों के बीच कंबल, साड़ी, धोती एवं खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को कम होती है. इस मौके पर रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं पुलिस के जवान एवं सामग्री लेने पहुंचे रंका थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के वृद्ध असहाय, खिलाड़ी एवं ग़ामीण उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही