Search

 
 
 

गढ़वा : पुलिस ने दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट, तैयार 8 क्विंटल अफीम की फसल को किया जब्त

 
Majhiyanv (Garhwa) : एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया. साथ ही पुलिस ने 800 किलो फसल को जब्त किया. वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी चन्दन प्रधान, एसआई संजय मुंडा, एएसआई आलोक कुमार, सशस्त्र पुलिस बल एवं चालक के साथ थाना क्षेत्र के जहरसराय गांव के मुख्य सड़क से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल के समीप पहुंचे और दो जगह लगभग दो एकड़ में लगी अफीम की खेती को सभी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, चालक एवं लगभग डेढ़ दर्जन मजदूरों ने मिलकर अफीम की खेती को नष्ट किया. वहीं लगभग तैयार दो ट्रैक्टर फसल को जब्त कर थाना ले गई. वहीं जब्त अफीम की फसल को बोरी में पैक किया गया. जिसका कुल वजन 800 किलो पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने फसल को जब्त कर लिया. इस संबंध में डीएसपी ने कहा कि अफीम की खेती को नष्ट किया गया है और 800 किलो फसल को भी जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि खेती करने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभारी थाना प्रभारी चंदन प्रधान ने बताया कि थाना कांड संख्या 17/24 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/30-thousand-vacant-posts-will-be-filled-within-four-months-champai/">चार

महीने के अंदर 30 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही